कल सुबह तीन और चार बजे से चलेंगी बस-मेट्रो

नई दिल्ली,हलचल । राष्ट्रीय राजधानी में कल होने वाले लोकसभा चुनाव में लोगों की सुविधा के लिए मेट्रो सेवा सुबह चार बजे और दिल्ली परिवहन निगम डीटीसी की बस सेवा सुबह तीन बजे से शुरु हो जाएगी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुबह चार बजे शुरु की जा रही इस सेवा के दौरान मेट्रो को आधे-आधे घंटे के अंतराल पर चलाया जाएगा जबकि सामान्य सेवा सुबह छह बजे से शुरु हो जाएगी। इसी तरह डीटीसी मुद्रिका। रिंग रोड पर 35 अतिरिक्त बसें चलेंगी। ये व्यवस्था मतदान अधिकारियों को समय से मतदान केन्द्रों तक पहुंचाने के लिए है।

Related posts

दनकौर में कल बसपा की जनसभा, विधानसभा उम्मीदवार सतवीर नागर के नाम का हो सकता है,ऐलान

मोदी चीनी कंपनी का प्रचार कर रहे है – लालू

भाजपा नेता के घर और ऑफिस पर आयकर के छापे