ओवैसी की हत्या की साज़िश।

नई दिल्ली. अपने जहरीले बयानों के लिए कुख्यात एमआईएम के नेता अकबरूद्दीन ओवैसी की हत्या की साजिश रचने का मामला सामने आया है. बेंगलुरू पुलिस ने ओवैसी की हत्या की साजिश रचने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश के चंद्रयानगुट्टा से विधायक अकबरूद्दीन ओवैसी ने देश के भावी पीएम नरेंद्र मोदी को फांसी देने की मांग की थी.

उनकी गिरफ्तारी कब हुई, इस बारे में नहीं बताया गया है. सूत्रों के अनुसार, अनंतपुर जिले के हिंदूपुर में मुख्य साजिशकर्ता के गिरि और उसका एक सहयोगी से बचकर भागते समय घायल हो गए. गिरि के अलावा अभी अन्य 3 लोगों की पहचान नहीं हो पाई है. संभवत: इन चारों को ओवैसी की हत्या के लिए सुपारी दी गई थी.

सूत्रों के अनुसार कर्नाटक और तमिलनाडु पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई में इन चारों को गिरफ्तार किया. उनके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं. हालांकि अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है कि किसने इनको सुपारी दी थी.

गौरतलब है कि 2011 में हैदराबाद में भी ओवैसी की हत्या की कोशिश की गई थी. उस दौरान उनको गोली मारी गई थी और चाकू से हमला किया गया था. हालांकि एक सुरक्षाकर्मी ने उनका बचाव किया और उनकी जान बच गई.

Related posts

नोएडा पुलिस ने किया फर्ज़ी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ लोन देने के नाम पर करते थे धोखाधड़ी 

नोट बदलने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बिसरख पुलिस द्वारा 3 अभियुक्त गिरफ्तार

बाप-बेटे ने बनाई थी लूट कंपनी, पुलिस मुठभेड़ मे बेटे को लगी गोली