अमरवाती, इमारत में लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत


मुंबई:  एजेंसी। में अमरावती जिले के परतवाड़ा गांव में रविवार को एक मकान में आग लग जाने से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मकान में ही परिवार की दुकान और उनका घर था। दुकान में आग तब लगी, जब परिवार के सभी सदस्य सोए हुए थे।

परतवाड़ा थाने के पुलिस अधिकारी अशोक इंगल ने बताया कि गोठवाल परिवार की साड़ी की दुकान में तड़के 2.30 बजे के करीब आग लगी।

इंगल ने आईएएनएस को बताया, “प्रथम दृष्टया जांच के मुताबिक यह माना जा रहा है कि शायद दुकान में शार्ट सर्किट होने से वहां रखी साड़ियों और अन्य कपड़ों में पहले आग लगी होगी, जिसकी लपटें दुकान के ऊपर बने घर जा पहुंची और गोठवाल परिवार, जो ऊपर घर में सो रहे थे, को बचाव का मौका नहीं मिल पाया होगा।”

गांववासियों की मदद से पुलिस ने आग बुझाई, लेकिन हादसे में गोठवाल परिवार के सभी सात सदस्यों की मौत हो गई।

Related posts

नोएडा पुलिस ने किया फर्ज़ी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ लोन देने के नाम पर करते थे धोखाधड़ी 

नोट बदलने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बिसरख पुलिस द्वारा 3 अभियुक्त गिरफ्तार

बाप-बेटे ने बनाई थी लूट कंपनी, पुलिस मुठभेड़ मे बेटे को लगी गोली