अफगानिस्तान में बम धमाके, 13 की मौत

काबुल. एजेंसी ,
पूर्वी अफगानिस्तान में विस्फोटक से लदी एक कार में विस्फोट से नौ आतंकवादियों समेत 13 लोग मारे गए. लोगार प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता दीन मोहम्मद दरवेश ने बताया कि शायद इस मामले में आतंकवादी अपने ही विस्फोटक से मारे गए.

उन्होंने बताया कि प्रतीत होता है कि कार आतंकी हमले के लिए तैयार की जा रही थी. बहरहाल, मामले की जांच जारी है. उन्होंने बताया कि मारे गए लोगों में नौ आतंकी, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं, जो पास ही थे. दरवेश ने विस्तृत ब्योरा नहीं दिया. जिस इलाके में विस्फोट हुआ, वहां तालिबान की पकड़ है और इस इलाके में दावे की स्वतंत्र पुष्टि के लिए पत्रकारों का जाना भी खतरे से खाली नहीं है.

Related posts

मन्नत पूरी नहीं हुई तो पुरोहित को बंधक बनाकर मांगी फिरौती,पुलिस द्वारा पीड़ित को सकुशल छुड़ाया गया, 2अभियुक्त गिरफ्तार।

मासूम के साथ हैवानियत करने वाला पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर।

नोएडा पुलिस ने किया फर्ज़ी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ लोन देने के नाम पर करते थे धोखाधड़ी