अपने मंत्रियों की जासूसी करा रही है सरकार

चंडीगढ़
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर द्वारा अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किए जाने के एक बाद बाद ही उनके एक वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने राज्य पुलिस पर उनकी जासूसी करवाने का आरोप लगाया है।

हरियाणा पुलिस प्रमुख ने विज की इस शिकायत के बाद एक उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है। स्वास्थ्य मंत्री विज ने कहा था कि उन्होंने एक सीआईडी कॉन्स्टेबल को सचिवालय स्थित अपने केबिन के बाहर खड़ा देखा। इस प्रकरण से परेशान विज ने अपने कैबिनेट सहयोगियों को अपने दफ्तर में बुलाकर मामले की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उक्त कॉन्सटेबल पिछले 3 महीने से उनकी हर हरकत पर नजर रखकर उनकी जासूसी कर रहा था।

Related posts

नोएडा पुलिस ने किया फर्ज़ी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ लोन देने के नाम पर करते थे धोखाधड़ी 

नोट बदलने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बिसरख पुलिस द्वारा 3 अभियुक्त गिरफ्तार

बाप-बेटे ने बनाई थी लूट कंपनी, पुलिस मुठभेड़ मे बेटे को लगी गोली