सोनिया नहीं देंगी पासपोर्ट की कॉपी

न्यूयॉर्क,एजेंसी।  कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगे के एक मामले में दस्तावेजी साक्ष्य के तौर पर अमरीकी अदालत में अपने पासपोर्ट की प्रति जमा करने से इनकार कर दिया है।

सोनिया ने इसके लिए निजी सुरक्षा और गोपनीयता कारण बताया है, जो भारत सरकार के आदेश पर ही आधारित है।

अमरीकी डिस्ट्रिक्ट जज ब्रायन कोगन ने पिछले माह सोनिया से कहा था कि 7 अप्रेल तक किसी तरह का दस्तावेजी सबूत दें, ताकि अदालत अमरीका में उनकी मौजूदगी को लेकर पुष्टि कर सकें।

अदालत का यह आदेश सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के दायर मुकदमे के सिलसिले में आया था।

Related posts

UP News:सड़क हादसा में कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी के काफिले की कई गाड़ियां आसपस में टकराई,मामले की जाँच के लिए SIT गठित।

UP News:साइकिल वितरण समारोह निरस्त होने पर BJP विधायक का सपा पर तंज।

नकली सोना दिखाकर करते थे ठगी, महिला समेत 3 अभियुक्त गिरफ्तार।