संघ पदाधिकारियों को मिलेगी सीआईएसएफ की वीआईपी सुरक्षा

नई दिल्ली | पंजाबमें संघ के 4 पदाधिकारियों को सीआईएसएफ का वीअाईपी सुरक्षा कवर देने की मंजूरी दी। 5 राज्यों में अगले साल शुरू में चुनाव होंगे। सूत्रों के अनुसार इन नेताओं की जान को खतरे को देखते हुए इन्हें एक्स श्रेणी की सुरक्षा दी जा रही है। हाल में जालंधर में संघ पदाधिकारी जगदीश गगनेजा पर हमले के बाद केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने इन नेताओं की सुरक्षा का आकलन किया था। संघ पदाधिकारी रामेश्वर दास (लुधियाना), प्रमोद जी (अमृतसर), रामगोपाल जी (जालंधर) और कुलदीप जी भगत (जालंधर) को एक्स श्रेणी की सुरक्षा देने के लिए टीमें तैनात की जा रही हैं।

Related posts

मोदी चीनी कंपनी का प्रचार कर रहे है – लालू

भाजपा नेता के घर और ऑफिस पर आयकर के छापे

नोटबंदी के नाम पर आठ लाख करोड़ का घोटाला: केजरीवाल