शाजिया इल्मी पर चौतरफा हमले

नई दिल्ली।
मुसलमानों को सांप्रदायिकता का पाठ पढ़ाने वाले विडियो पर आम आदमी पार्टी (आप) की नेता शाजिया इल्मी चौतरफा घिर गई हैं। आम आदमी पार्टी भी शाजिया के बयान से नाराज बताई जा रही है और उसने इससे पल्ला झाड़ लिया है। वहीं कांग्रेस और बीजेपी ने शाजिया पर तीखे हमले किए हैं। कांग्रेस ने तो शाजिया को दूसरा तोगड़िया करार दिया है।

पढ़ें खबर: सेक्युलर नहीं, कम्यूनल बनें मुसलमानः शाजिया
बीजेपी करेगी चुनाव आयोग से शिकायतः उधर, बीजेपी ने शाजिया के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की तैयारी कर ली है। बीजेपी ने शाजिया के बयान को देश को तोड़ने वाला करार दिया है। बीजेपी नेता नलिन कोहली ने कहा है कि शाजिया के इस बयान से आम आदमी पार्टी की सोच स्पष्ट रूप से सामने आ गई है।

Related posts

दनकौर में कल बसपा की जनसभा, विधानसभा उम्मीदवार सतवीर नागर के नाम का हो सकता है,ऐलान

मोदी चीनी कंपनी का प्रचार कर रहे है – लालू

भाजपा नेता के घर और ऑफिस पर आयकर के छापे