वाराणसी में केजरीवाल का रोड शो, बीजेपी, कांग्रेस पर साधा निशाना


वाराणसी,एजेंसी। : आम आदमी पार्टी के संयोजक और वाराणसी लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल आज अपना पर्चा भरने जा रहे हैं। नामांकन से पहले केजरीवाल रोड शो कर रहे हैं, जिस दौरान उनके साथ पार्टी के कई बड़े नेता भी मौजूद हैं।

रोड शो के दौरान आम आदमी पार्टी के समर्थकों की अच्छी-खासी भीड़ नजर आ रही थी। केजरीवाल ने इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों ही पार्टियों ने देश की जनता को ठगा है।

वाराणसी में केजरीवाल का सीधा मुकाबला बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी से है। कांग्रेस के अजय राय भी यहां से चुनावी मैदान में हैं।

केजरीवाल पिछले कई दिनों से यहां डेरा डाले हुए और रोड शो तथा डोर−टू−डोर कैंपेन के जरिये वह मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि इस दौरान उन्हें कई बार मोदी समर्थकों का विरोध भी झेलना पड़ा। इस बीच, ‘आप’ नेता मनीष सिसौदिया ने कहा है कि बनारस में केजरीवाल की ताकत यह है कि वह एक लाख घरों में जा सकते हैं और अगर मोदीजी की ताकत है, तो वह ऐसा करके दिखाएं…

Related posts

हिंडन एयरबेस से राहत सामग्री लेकर काठमांडू रवाना हुआ C-17 ग्लोबमास्टर

रक्षाबंधन पर योगी सरकार की बड़ी सौगात, बहनों के लिए रोडवेज बस यात्रा की गई मुफ्त।

फेमस होने के लिए कार पर बनाए थे करीब 3400 किस के निशान ,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने काटा चालान।