विधायक राजेश गर्ग समेत दर्जनों ‘आप’ कार्यकर्ता गिरफ्तार

नई दिल्ली
दिल्ली के रोहिणी से आम आदमी पार्टी के विधायक राजेश गर्ग समेत ‘आप’ के दर्जनों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पिछले 3-4 दिनों से राजेश गर्ग के नेतृत्व में आप कार्यकर्ता रोहिणी सेक्टर-9 के सर्वोदय विद्यालय में एजुकेशन ऑफिसर के दफ्तर में धरना-प्रदर्शन कर रहे थे।

पुलिस का कहना है कि विधायक राजेश गर्ग डेप्युटी एजुकेशन ऑफिसर कमला गोयल के चैंबर में जबर्दस्ती घुए गए। इसकी शिकायत गोयल ने पुलिस से की थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। सूत्रों का कहना है कि विधायक प्राइवेट स्कूलों में फीस बढ़ोतरी के विरोध में धरना दे रहे थे।

प्रशांत विहार पुलिस ने एजुकेशन ऑफिसर कैप्टन संजीव दहिया के ऑफिस से विधायक राजेश गर्ग और आप कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। ‘आप’ के विधायक ने स्कूलों पर ऐडमिशन में गड़बड़ी करने के भी आरोप लगाए हैं।

Related posts

नोएडा पुलिस ने किया फर्ज़ी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ लोन देने के नाम पर करते थे धोखाधड़ी 

नोट बदलने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बिसरख पुलिस द्वारा 3 अभियुक्त गिरफ्तार

बाप-बेटे ने बनाई थी लूट कंपनी, पुलिस मुठभेड़ मे बेटे को लगी गोली