मोदी पर बयानबाज़ी पर फंसे बेनी


नई दिल्ली ,बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को डेंजर डॉग और बकरी कहने पर केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज कराया गया है. बेनी के खिलाफ रविवार को गोंडा जिले के इटियाथोक थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया.

कांग्रेस नेता बेनी प्रसाद वर्मा गोंडा लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार हैं. इसी क्षेत्र के थाना इटियाथोक क्षेत्र के स्टेशन रोड के पास स्थित एक मैदान में तीन अप्रैल को देर शाम केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया था. इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को डेंजर डॉग और बकरी कहा था.

प्रशासन ने कार्यकर्ता सम्मेलन की सीडी तैयार कराई थी. उड़ाका दल के प्रभारी कृपाल सिंह ने रविवार को थाना इटियाथोक में बेनी प्रसाद वर्मा के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई है.

Related posts

हिंडन एयरबेस से राहत सामग्री लेकर काठमांडू रवाना हुआ C-17 ग्लोबमास्टर

रक्षाबंधन पर योगी सरकार की बड़ी सौगात, बहनों के लिए रोडवेज बस यात्रा की गई मुफ्त।

फेमस होने के लिए कार पर बनाए थे करीब 3400 किस के निशान ,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने काटा चालान।