शरद यादव ने की मोदी की आसाराम से तुलना

दिल्ली हलचल। बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी अपने विरोधियों के निशाने पर हैं. हर बीतते दिन के साथ उनपर हमले तेज होते जा रहे हैं. कोई उन्हें शादी के लिए व्याकुल दूल्हा बता रहा है तो कोई उनकी तुलना हिटलर से कर रहा है. कभी उनके साथी रहे जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव ने तो उनकी तुलना रेप के आरोप में जेल में बंद आसाराम से की है.
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने मोदी को व्याकुल दूल्हा बताते हुए उनकी आलोचना की. पवार ने कहा, ‘मोदी प्रधानमंत्री बनने के लिए उस दूल्हे की तरह व्याकुल हैं जो चाहता है कि जल्द शादी हो जाए. उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारायण राणे पुत्र नीलेश राणे के पक्ष में रविवार को एक रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही. पवार ने कहा कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्रियों ने मोदी से बेहतर काम किया है. उन्होंने कहा कि मोदी जिस प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं वह जर्मनी के नाजी तानाशाह एडोल्फ हिटलर की तरह है जिन्होंने पहले खुद को लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित कराया और बाद में एक तानाशाह की तरह देश पर शासन किया.’

Related posts

हिंडन एयरबेस से राहत सामग्री लेकर काठमांडू रवाना हुआ C-17 ग्लोबमास्टर

रक्षाबंधन पर योगी सरकार की बड़ी सौगात, बहनों के लिए रोडवेज बस यात्रा की गई मुफ्त।

फेमस होने के लिए कार पर बनाए थे करीब 3400 किस के निशान ,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने काटा चालान।