बिसरख पुलिस द्वारा साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार।

ग्रेटर नोएडा 10 अक्टूबर को थाना बिसरख पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस द्वारा गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में प्रेम पुत्र, कुनाल और आतिश शामिल है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए अभियुक्तों के कब्जे से विभिन्न बैंको की 29 पासबुक, 23 चैकबुक, 02 डेबिट कार्ड, 14 आधार कार्ड, 08 पेन कार्ड, 08 सिम कवर व 03 मोबाइल फोन बरामद हुये है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त अपने व अन्य लोगों के आधार कार्ड,पैन कार्ड में धोखाधडी करके पते बदलवाकर या अधूरे पते दर्ज़ कराकर बैंक खाते खुलवाते थे। उन खातों को साइबर ठगी करने वाले अपराधियों को उपलब्ध कराते थे।

साइबर अपराधियों द्वारा इन बैंक खातो को प्रयोग करके देश के विभिन्न राज्यों में लोगो के साथ इन्वेस्टमेंट, ब्लैक मैलिंग, सोशल मीडिया एडवरटाइजमेंट फ्रॉड करके ठगी की जाती थी। इसके बदले इन अपराधियों को 20 प्रतिशत कमीशन प्राप्त होता था। इस तरीके से दर्जनो व्यक्तियों के साथ साइबर ठगी होने की शिकायत NCRP पोर्टल पर अलग-अलग राज्यों में दर्ज है।

Related posts

Noida News:भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) ने किया संगठन विस्तार,नए पदाधिकारियोंऔर सदस्य हुए शामिल।

Noida News:नोएडा पुलिस मुठभेड़ में, 50 हज़ार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर ढेर।

Noida News:थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा चोरी और छिनैती के आरोप में 2 अभियुक्त, गिरफ्तार, कब्जे से दर्ज़न से ज़्यादा मोबाइल फोन बरामद।