बाल-बाल बचीं ड्रीम गर्ल

मथुरा ,एजेंसी : अभिनेत्री से नेत्री बानी सिने अदाकारा और मथुरा लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी हेमा मालिनी के साथ शनिवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया. बताया जा रहा है कि जैसे ही वे जनसभा को संबोधित करने के लिए मंच पर आई तो मंच का एक हिस्सा उनके प्रशंसकों के दबाव से गिर गया.

बताया जा रहा है कि हेमा के निकट पहुंचने की होड़ में मंच पर दबाव बढ़ गया और वो टूट गया. हालांकि इस हादसे में हेमा मालिनी को कोई चोट नहीं लगी. वो अपनी दोनों बेटियों ईशा-आहना और दोनों दामादों के साथ ब्रज की गलियों में प्रचार कर रही हैं.

Related posts

मन्नत पूरी नहीं हुई तो पुरोहित को बंधक बनाकर मांगी फिरौती,पुलिस द्वारा पीड़ित को सकुशल छुड़ाया गया, 2अभियुक्त गिरफ्तार।

मासूम के साथ हैवानियत करने वाला पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर।

नोएडा पुलिस ने किया फर्ज़ी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ लोन देने के नाम पर करते थे धोखाधड़ी