फैमिली प्लैनिंग न करने वालों से छीन लेना चाहिए मताधिकार : साक्षी महाराज

उन्नाव।
अपने विवादास्पद बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा है कि परिवार नियोजन में किसी भी समुदाय के प्रति तुष्टीकरण की नीति नहीं अपनाई जानी चाहिए। सांसद साक्षी ने रविवार को कहा, ‘जब हिंदू लोग नसबंदी कराते हैं तो मुसलमानों को भी करवानी चाहिए। देश में सबके लिए एक ही नियम होना चाहिए।’

इससे पहले साक्षी महाराज यह कहकर हंगामा खड़ा कर चुके हैं कि मदरसों में कुरान के साथ जिहाद और आतंकवाद की ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्होंने मांग की थी कि सरकार को मदरसों को एक शिक्षा बोर्ड के अधीन लाना चाहिए।
59 वर्षीय सांसद ने अपनी बात को स्पष्ट करते हुए कहा, ‘हम नहीं चाहते कि देश के मुसलमानों और ईसाइयों की नसबंदी करा दी जाए, लेकिन परिवार नियोजन तो सभी को अपनाना चाहिए। हम चार बच्चे पैदा करने की बात कर दें तो बवाल हो जाता है, लेकिन चार बीवी और 40 बच्चों से कुछ नहीं होता।’ मुसलमानों से वोटिंग का हक लेने के शिवसेना सांसद संजय राउत के लेख के बारे में पूछे जाने पर साक्षी ने कहा कि उन्होंने अभी तक वह लेख पढ़ा नहीं है।

Related posts

दनकौर में कल बसपा की जनसभा, विधानसभा उम्मीदवार सतवीर नागर के नाम का हो सकता है,ऐलान

मोदी चीनी कंपनी का प्रचार कर रहे है – लालू

भाजपा नेता के घर और ऑफिस पर आयकर के छापे