पवार ने उद्धव के बयान को बताया मजाक

पुणे,एजेंसी : एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे के इस दावे को साल का सबसे बड़ा मजाक बताया जिसके तहत उद्धव ने दावा किया था कि एनडीए में उनके प्रवेश को पवार ने रोकने की कोशिश की थी। पवार ने कहा कि यह बयान हताशा में दिया गया है। राकांपा प्रमुख और केंद्रीय मंत्री द्वारा विपक्षी गठजोड़ में शामिल होने के लिए आमंत्रण किए जाने के उद्धव के बयान पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए पवार ने कहा, ‘मैं इसे साल का सबसे शानदार मजाक कहूंगा।’
पवार ने कहा कि वह बालासाहेब ठाकरे को बखूबी जानते थे। वह एक परिपक्व व्यक्ति थे। मुझे अफसोस है कि जिस व्यक्ति ने बालासाहेब ठाकरे द्वारा स्थापित संगठन चलाने की जिम्मेदारी ली है, उसकी सोच का यह स्तर है कि वह गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं। यही कारण है कि उनका संगठन दिन-ब-दिन नीचे जा रहा है। राकांपा अध्यक्ष ने कहा कि उद्धव को कोई व्यक्ति गंभीरता से नहीं लेता और इसलिए ‘उन्हें गंभीरता से लेने का सवाल ही नहीं उठता।’
एनसीपी नेता नेता शरद पवार ने राज ठाकरे की तारीफ की है। पवार ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के बारे में अनेक पत्रकार मुझसे सवाल पूछते हैं। मेरा मानना है, कि राज ठाकरे ने अपने बलबूते पर पार्टी का निर्माण किया और पार्टी को आगे बढ़ाया, जबकि उद्धव ठाकरे को पार्टी विरासत में मिली थी। दोनों में यही एक बड़ा अंतर है। इसलिए राज ठाकरे एनडीए में जाएं या नरेंद्र मोदी को समर्थन दें यह तय करने का उनको ही अधिकार है।

Related posts

दनकौर में कल बसपा की जनसभा, विधानसभा उम्मीदवार सतवीर नागर के नाम का हो सकता है,ऐलान

मोदी चीनी कंपनी का प्रचार कर रहे है – लालू

भाजपा नेता के घर और ऑफिस पर आयकर के छापे