जालंधर के AAP कैंडिडेट का टिकट कटा

जालंधर,एजेंसी। जालंधर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजेश पदम का टिकट पार्टी ने छीन लिया है. राजेश पर यह आरोप है कि उन्होंने पार्टी जॉइन करने के बाद भी अब तक कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है. राजेश पर भ्रष्टाचार के भी आरोप लगे हैं. टिकट वापसी के बाद आम आदमी पार्टी के जालंधर कार्यालय में राजेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई.

हालांकि जब राजेश से इस बाबत पूछा गया तो उनका कहना था कि उन्होंने घरेलू कारणों से अपना नाम वापस लिया है. राजेश का कहना है कि उनका पार्टी से कोई मतभेद नहीं है.

गौरतलब है कि राजेश पदम के नाम की घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी की जालंधर इकाई में कई दिनों से रोष चल रहा था. राजेश पर इल्जाम लगा कि 2009 में जब वो कांग्रेस में थे तो उन पर एक FIR दर्ज की गई थी. तब उनकी उम्मीदवारी खत्म करने के लिए कांग्रेस पार्टी आलाकमान पर काफी दबाव बनाया गया था.

जालंधर आम आदमी पार्टी के मीडिया कोऑर्डिनेटर कमलदीप सिंह ने कहा ‘राजेश पदम से टिकट वापस लिए जाने से सभी कार्यकर्ता खुश हैं. हम सब लोग केजरीवाल की सोच से जुड़े हैं और हमारा विश्वास स्क्रीनिंग कमिटी पर है. जिस भी दोष रहित उम्मीदवार को टिकट देंगे हम उसका पूरा साथ देंगे.’

Related posts

हिंडन एयरबेस से राहत सामग्री लेकर काठमांडू रवाना हुआ C-17 ग्लोबमास्टर

रक्षाबंधन पर योगी सरकार की बड़ी सौगात, बहनों के लिए रोडवेज बस यात्रा की गई मुफ्त।

फेमस होने के लिए कार पर बनाए थे करीब 3400 किस के निशान ,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने काटा चालान।