अभियुक्तों पर स्नैचिंग, लूट व चोरी के कुल 92 मुकदमे थे दर्ज़।
नोएडा गुरुवार देर रात थाना सेक्टर 39 पुलिस द्वारा सेक्टर 43 के पास संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। तभी सेक्टर 49 रेड लाइट की तरफ से एक मोटर साइकिल पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिए, जिन्हें रूकने का इशारा किया गया लेकिन वह नहीं और स्टेलर ग्रीन पार्क की तरफ भागने लगे।
पुलिस द्वारा शक होने पर मोटरसाइकिल सवारों का पीछा किया गया। अभियुक्तों ने स्वयं को घिरता देख, मोटरसाइकिल को सोम बाजार से स्टेलर ग्रीन पार्क के पास जंगल वाले रास्ते की तरफ मोड़कर भागने का प्रयास किया लेकिन बरसात का मौसम होने के कारण मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। दोनों अभियुक्तों द्वारा पुलिस फायर किया गया। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी कार्यवाही में फायर किया गया जिसमें दोनों अभियुक्त घायल हो गए।
एडीसीपी नोएडा अभय कुमार मिश्रा के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में सलमान और तनवीर शामिल है।
अभियुक्तों के कब्जे से एक-एक अवैध तंमचा .315 बोर व 02 खोखा कारतूस, 02 जिन्दा कारतूस,घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटर साईकिल रॉयल इनफील्ड हंटर 350 CC रजिस्ट्रेशन DL 3S FT 9244, 02 लाख 19 हजार रूपये नकद बरामद हुए है। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि थाना सैक्टर 39 क्षेत्र में की गयी चैन स्नेचिंग इन्हीं के द्वारा की गई थी।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों पर दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के चैन स्नैचिंग, लूट व चोरी के कुल 92 मुकदमे दर्ज़ हैं। दोनों घायल अभियुक्तों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।आगे की कार्रवाई की जा रही है।