चलती वैन में हुए झगड़े में तिहाड़ के एक कैदी की मौत

राजधानी दिल्ली में शनिवार को साकेत की एक अदालत से तिहाड़ जेल जा रही एक जेल वैन के भीतर दो गुटों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि इस बीच एक कैदी की मौत हो गई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना दोपहर में उस समय हुई जब वैन दक्षिण दिल्ली के हौजखास क्षेत्र से गुजर रही थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कैदी की पहचान मनोज के तौर पर हुई है। अधिकारी ने इस बारे में और कोई जानकारी नहीं दी।

इसी तरह की एक घटना अगस्त 2014 में हुई थी जब रोहिणी की अदालत से तिहाड़ जेल जा रही वैन के भीतर सात कैदियों ने दो कैदियों को पीट-पीटकर मार डाला था।

दिल्ली सशस्त्र पुलिस की तीसरी बटालियन पर कैदियों को जेल और अदालत के बीच लाने ले जाने की जिम्मेदारी है।

Related posts

मासूम के साथ हैवानियत करने वाला पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर।

नोएडा पुलिस द्वारा वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश,3 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।

गौतमबुद्धनगर, पुलिस कमिश्नर द्वारा किया गया पेंशनर्स कक्ष का उद्घाटन