आरोप साबित करें या माफी मांगे नकवी: साबिर

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के 24 घंटे के बाद बाहर हुए साबिर अली ने बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी को नोटिस भेजकर 48 घंटे के भीतर माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर नकवी माफी नहीं मांगते तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का रास्ता अपनाया जाएगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए साबिर अली और उनकी पत्नी यास्मीन बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी के आरोपों से बेहद आहत नजर आए। दोनों ने कहा कि नए विवाद से उनका पूरा परिवार सदमे में है। यासमीन ने मुख्तार अब्बास नकवी से साबिर पर लगाए गए आरोपों को साबित करने की चुनौती दी। यासमीन के मुताबिक वो नकवी के घर के बाहर धरना देने पर भी विचार कर रही हैं।

साबिर अली ने कहा कि जिस तरीके से हमारे ऊपर आरोप लगे हैं, उसका जवाब दूंगा। मेरे ऊपर लगाए गए आरोपों में मेरे परिवार का नाम भी लिया गया। मेरी पत्नी मुंबई से चल कर आई है। हमारा पूरा परिवार सदमे में हैं।

साबिर अली की पत्नी यासमीन ने कहा कि 48 घंटे हो गए नकवी साहब ने आरोप लगाया कि एमपी साहब का ताल्लुक भटकल से है। अगर कोई आरोप लगाता है वो हमारे पूरे परिवार पर लगता है। राजनीति दिल्ली में करते हैं, बच्चे मुंबई में पढ़ते हैं। हम लोग अपनी जिंदगी से खुश है। जब कैरेक्टर पर सवाल उठाया गया है। नकवी साहब को लगाए गए आरोपों के सबूत पेश करें।

Related posts

दनकौर में कल बसपा की जनसभा, विधानसभा उम्मीदवार सतवीर नागर के नाम का हो सकता है,ऐलान

मोदी चीनी कंपनी का प्रचार कर रहे है – लालू

भाजपा नेता के घर और ऑफिस पर आयकर के छापे