Crime

40 साल की महिला से गैंगरेप

rape_11_2_0

 

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक 40 साल की महिला के साथ गैंगरेप की खबर है। वारदात हौजखास इलाके की है जहां इस महिला के परिचित एक लड़के ने किसी काम के बहाने उसे अपने घर बुलाया और दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। पुलिस के बयान पर फिलहाल 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। राजधानी दिल्ली में महिलाएं हर जगह असुरक्षित हैं।

वहीं बीती रात कार सवार 3 युवकों ने 2 लड़कियों के अपहरण की कोशिश की। विरोध करने पर लड़कों ने लड़कियों की पिटाई भी की। बताया जा रहा है कि निजामुद्दीन इलाके में ये वारदात उस समय हुई जब लड़कियां ऑटो से जा रही थी। तभी कार सवार तीन लड़कों ने उन्हें अपनी कार में खींचने की कोशिश की। लड़कों ने ऑटो ड्राइवर की भी पिटाई की जिसे गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है। ये पूरी वारदात थाने से महज कुछ मीटर की दूरी पर हुई लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं मिली।

Related posts

याकूब की फांसी से पहले होगी जेल की अतिरिक्त सुरक्षा

firstopinion

आदिवासी लड़की के साथ गैंगरेप के बाद हत्या

firstopinion

पटना ब्लास्ट के तार IM से जुड़े, विस्फोटकों के साथ दो अरेस्ट

firstopinion