Crime

2 करोड़ रुपये के लाल चंदन के साथ तस्कर गिरफ्तार

CHANDAN

नई दिल्ली,

2 टीम बनाकर पुुलिस ने किया सर्च ऑपरेशन
आंध्र प्रदेश पुलिस ने नेल्लोर जिले से तमिलनाडु के 63 लकड़हारों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि लकड़हारों के पास से 2 करोड़ रुपये का लाल चंदन भी कब्जे में लिया गया है.
पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के दौरान इन लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस की टीम ने दो अलग-अलग जगहों से चार गाड़ियों से 40 लाल चंदन की लकड़ी के कटे पेड़ मिले. नेल्लोर के एसपी ने कहा, ‘गिरफ्तार लोगों के चंदन की तस्करी में लिप्त उस ग्रुप के शामिल होने का शक है, जिसके साथ 7 अप्रैल को आंध्र प्रदेश के चित्तूर में मुठभेड़ हुई थी.’

चित्तूर जिले में हुई कथित एनकाउंटर में 20 मजदूरों की मौत हो गई थी. मामला अब कोर्ट में है. गौरतलब है कि लाल चंदन की विदेशों में काफी मांग है, जिसके चलते लाल चंदन की तस्करी भी की जाती है.

Related posts

 सेना भर्ती के दौरान हंगामा और आगजनी

firstopinion

मोदी पर हो सकता है ‘मानव बम से हमला’

firstopinion

सलमान की अंतरिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल

firstopinion