Politics

मोदी को नहीं नितीश पर भरोसा खुद किया अपना सुरक्षा इंतज़ाम

 

नई दिल्ली। पटना के गांधी मैदान में हुई ‘हुंकार रैली’ के बाद मोदी एक बार फिर बिहार दौरे पर जा रहे हैं। मोदी पटना धमाकों में मारे गए लोगों के परिजनों और घायलों से मुलाकात करेंगे। मोदी के बिहार दौरे के मद्देनजर एक एडीजी, 2 डीआईजी, 12 डीएसपी और 1 हजार एसटीएफ के जवान गुजरात से बिहार पहुंच रहे हैं। गांधी मैदान में धमाके होने के बाद मोदी के आज के दौरे को लेकर बिहार पुलिस भी काफी सतर्कता बरत रही है।
बिहार के चीफ सेक्रेटरी ने डीजीपी और होम सेक्रेटरी के साथ बैठक की। सुरक्षा में किसी तरह की चूक ना हो इसके मद्देनजर कई निर्देश दिए गए हैं। इन सभी सुरक्षा के अलावा बिहार बीजेपी की ओर से भारी पैमाने पर प्राइवेट सुरक्षा गार्ड मंगवाए गए हैं। मोदी के आज रात 11 बजे तक पटना पहुंचने की खबर है। वो स्पेशल विमान से पटना जाएंगे। मोदी स्टेट गेस्ट हाउस में रुकेंगे। दोपहर 12 बजे के बाद बिहार पुलिस गेस्ट हाउस की सुरक्षा में तैनात हो जाएगी। तब तक गुजरात पुलिस के लोग भी मोदी की सुरक्षा के लिए पहुंच जाएंगे।
बिहार से पहले आज मोदी पुणे जाएंगे
बिहार जाने से पहले आज मोदी पुणे जा रहे हैं। जहां उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मोदी की सुरक्षा में कोई कमी न रह जाए इसके चलते पुणे और गुजरात पुलिस ने शहर को पूरी तरह से किले में तब्दील कर दिया है। मोदी की पटना रैली के दौरान हुए धमाकों को देखते हुए अब सुरक्षा एजेंसियां काफी अलर्ट हैं। जानकारी के मुताबिक मोदी आज शाम दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। अस्पताल के उद्घाटन के बाद मोदी एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

Related posts

बगैर सख्त कानून धर्मांतरण पर रोक न मुमकिन :सुषमा

firstopinion

महाराष्ट्र में गवर्नर के साथ शिवसेना-कांग्रेस के विधायकों ने की बदसुलूकी,

firstopinion

यह तो बिल्कुल उल्टा हो रहा है: सोरेन

firstopinion