National

सीसैट पर रिपोर्ट में किसी बदलाव गुंजाईश कम : सूत्र

 

UPSC_jpg_1386882f

 

 

 
नई दिल्ली: यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में सी-सैट के मुद्दे के हल के लिए सरकार के निर्णय की मांग को लेकर कांग्रेस सहित विभिन्न विपक्षी दलों के सदस्यों  ने राज्यसभा में जमकर हंगामा किया, जिस कारण तीन बार सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

यूपीएससी परीक्षा के सिविल सर्विस एप्टीट्यूड टेस्ट यानी सीसैट को लेकर बनी कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है और विपक्ष जानना चाह रहा है कि रिपोर्ट पर सरकार क्या कार्रवाई कर रही है। सूत्रों के मुताबिक कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में सीसैट में बदलाव की सिफारिश नहीं की है और यूपीएससी की परीक्षा तय समय पर ही होगी।

हंगामे की वजह से उच्च सदन में प्रश्नकाल नहीं हो पाया। सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति हामिद अंसारी ने प्रश्नकाल शुरू करने का ऐलान किया, लेकिन तभी कांग्रेस के प्रमोद तिवारी, जेडीयू के शरद यादव और सपा के नरेश अग्रवाल ने संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में सी-सैट का मुद्दा उठाया।

तिवारी ने कहा कि यूपीएससी की परीक्षा देने वाले छात्र पिछले कुछ दिनों से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, उल्टे उन पर पुलिस ने लाठियां बरसाईं।

जेडीयू के शरद यादव ने कहा कि सरकार ने एक सप्ताह में इस मुद्दे को सुलझाने की बात कही थी। इस मुद्दे पर गौर करने के लिए गठित वर्मा समिति ने अपनी रिपोर्ट अब दे दी है, आखिर कब तक छात्र अपनी मांग को लेकर आंदोलन करते रहेंगे और सरकार कब उनकी सुध लेगी। सपा के नरेश अग्रवाल ने कहा कि भाषा के आधार पर किसी के साथ भी भेदभाव नहीं किया जा सकता। यह बेहद गंभीर मुद्दा है और छात्रों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

संसदीय कार्य मंत्री एम वेंकैया नायडू ने कहा कि अभी प्रश्नकाल चलने दिया जाना चाहिए और बाद में इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण दिया जाएगा। सभापति ने सदस्यों से प्रश्नकाल चलने देने की अपील की, लेकिन सदन में व्यवस्था बनते न देख उन्होंने बैठक 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

सदन की बैठक 11 बजकर करीब 23 मिनट पर शुरू होने पर वही नजारा था। कांग्रेस, जेडीयू और सपा सदस्यों ने यूपीएससी सी-सैट के मुद्दे पर सरकार के निर्णय की मांग की। सपा सदस्यों ने अपनी मांग के समर्थन में नारे लगाने शुरू कर दिए। हंगामा थमते न देख सभापति ने बैठक दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

Related posts

प्रयागराज मे पोक्सो अधिनियम पर कार्यशाला का आयोजन,460 मास्टर ट्रेनर देंगे प्रदेश के शिक्षकों को ट्रेनिंग

First Opinion News

मानसून में देरी,गर्मी से देशवासियों का बुरा हाल

firstopinion

मॉडलिंग की दुनिया छोड़ बन गया चोर पुलिस ने किया गिरफ़्तार

firstopinion