National

सार्वजनिक बैंक, खुद को सरकारी प्रभाव से दूर रखे : रघुराम राजन।

rajannew--621x414

नई दिल्ली,एजेंसी : सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को कामकाज की अधिक आजादी का समर्थन करते हुए भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर रघुराम राजन ने कहा कि ये बैंक खुद को सरकारी प्रभावी से दूर रहकर अधिक प्रतिस्पर्धी बन सकते हैं।

राजन भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग में स्थापना दिवस व्याख्यान दे रहे थे। उन्होंने कहा, अगर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक अधिक प्रतिस्पर्धी बनते हैं और विशेषकर अगर वे ऐसा अपने ‘सार्वजनिक चरित्र’ का बलिदान किए बिना सरकार के प्रभाव से खुद को दूर कर करते हैं, तो वे बाजार से और अधिक आसानी से धन जुटा सकेंगे।

उन्होंने कहा, वास्तव में, जो बेहतर प्रदर्शन करेगा, वही अधिक धन जुटाने में सफल रहेगा, जबकि मौजूदा हालात में ऐसे बैंक को सरकारी खजाने से ज्यादा पैसा मिलता है, जो अपेक्षाकृत कमतर प्रदर्शन करने वाला होता है। प्रतिस्पर्धा से दक्षता सुधरेगी।

राजन ने कहा कि दुनिया भर में आज भी सरकारी क्षेत्र में ऐसे तमाम बैंक हैं, जो बड़ी कुशलता से चलाए जा रहे हैं और भारत में भी ऐसा है। उन्होंने कहा, इसलिए सार्वजनिक बैंकों की प्रतिस्पर्धी क्षमता बढ़ाने के लिए निजीकरण जरूरी नहीं है। लेकिन भारत में अधिकांश सार्वजनिक बैकों के परिचालन में सुधार के लिए संचालन तथा प्रबंध के के तौर-तरीकों में बदलाव व परिचालनगत तथा पारितोषिक आदि के निर्णय की आजादी बहुत जरूरी है।

Related posts

पत्नी सोनम ने ही, करवाई थी कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या

First Opinion News

दाएं पैर में था फ्रैक्चर, बाएं पैर का कर दिया ऑपरेशन

firstopinion

15वीं लोकसभा का आखिरी सत्र खत्म

firstopinion