National

शक्ति मिल गैंगरेप मामले में चारों आरोपी दोषी करार

1016

मुंबई,एजेंसी
पिछले साल मुंबई के शक्ति मिल में हुए गैंगरेप मामले में मुंबई की सेशन कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने चारों आरोपियों को दोषी करार दिया है। आरोपियों को बलात्कार, आपराधिक षडयंत्र रचने, अप्राकृतिक यौन संबंध, महिला की मर्यादा को क्षति पहुंचाने के लिए हमला करने के तहत दोषी ठहराया गया है। दोषियों की सजा का ऐलान कल होगा।
22 अगस्त 2013 को 23 साल की महिला फोटो पत्रकार के साथ हुए गैंगरेप में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें से एक नाबालिग था। जांच आगे बढ़ी तो पुलिस के सामने एक और चौंकाने वाला सच सामने आया। पता चला कि इन आरोपियों ने शक्ति मिल में ही एक टेलीफोन ऑपरेटर से भी गैंगरेप किया था। सेशन कोर्ट ने आज इस मामले में भी फैसला सुनाया है।

Related posts

पशु पालन से जुड़ी ख़बर, पशुपालकों के लिए मोबाइल वेटरनरी यूनिट का 1962 टोल फ्री नम्बर जारी

First Opinion News

मोदी-नीतीश एक मंच पर, पीएम ने लालू को कोसा

firstopinion

कांग्रेस से भी उठने लगे राहुल विरोधी स्वर

firstopinion