National

मुसलमानों को नही मिलना चाहिए वोट का अधिकार: शिवसेना

shivsena
मुंबई :शिवसेना ने रविवार को एक नए विवाद को जन्म देते हुए मांग की कि मुसलमानों के मताधिकार को वापस ले लेना चाहिए। उसका तर्क है कि इस समुदाय का इस्तेमाल अकसर वोटबैंक की राजनीति के लिए किया जाता रहा है और इस कदम से इसपर रोक लगेगी।

पार्टी के मुखपत्र सामना में रविवार को प्रकाशित संपादकीय में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तिाहादुल-मुस्लिमीन (एमआईएम) और उसके नेताओं ओवैसी बंधुओं पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अल्पसंख्यक समुदाय का शोषण करने के लिए जहर उगलते रहते हैं।

शिवसेना ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के प्रति कथित अन्याय के नाम पर वोट बैंक की राजनीति की जाती है। उनके शैक्षणिक और स्वास्थ्य के मुद्दों पर राजनीति की जाती है। इस तरह की राजनीति पहले कांग्रेस करती थी और अब वे लोग कर रहे हैं, जो खुद को धर्मनिरपेक्ष होने का दावा करते हैं।

अगर मुस्लिम समुदाय केवल राजनीति के लिए इस्तेमाल होता रहा, तो उसका कभी विकास नहीं हो सकता। उनका कोई भविष्य नहीं होगा अगर वे वोट बैंक की राजनीति में इस्तेमाल होंगे। इसलिए बालासाहेब ने एक बार कहा था कि मुसलमानों के मताधिकार वापल ले लिए जाने जाने चाहिए। अगर ऐसा होता है, तो कथित धर्मनिरपेक्षता का मुखौटा लगाए दलों की असलियत सभी के सामने आ जाएगी।

Related posts

पहले भी अपराध कर चुका है आरोपी कैब ड्राइवर

firstopinion

शेयर बाज़ार में कमजोरी जारी, आईटीसी लुढ़का

firstopinion

सानिया मिर्जा ‘को तेलंगाना का ब्रांड एम्बैसेडर बनाना गलत : BJP

firstopinion