National

बीजेपी का होली मिलन समारोह

IMG-20140309-WA0006 IMG-20140309-WA0003
ग़ाज़ियाबाद ब्यूरो।
चुनावी माहोल में जहां एक और नेता मतदाताओं को लुभाने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रहे है. वही आज नोएडा और दिल्ली से सटे खोड़ा कालोनी में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया यह आयोजन खोड़ा बी जे पी  कार्यालय में किया  गया। इस अवसर पर बीजेपी के अध्य़क्ष राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्तिथ रहे। खोड़ा से जिला पंचायत सदस्य, बीजेपी के वरिष्ठ नेता और समारोह के आयोजक कालू यादव ने बताया कि होली आपसी भईचारे और सोहार्द का त्यौहार है,और आज हम सब होली मानाने के लिए इक्कठा हुए है। इस अवसर पर लोक गीतों समेत कई रंगा रंग कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। इस मोके पर ,बलदेवराज शर्मा संसद प्रतिनिधि  ,अजीत त्यागी जिला पंचायत अध्यक्ष गाज़ियाबाद,ब्रजपाल प्रधान खोड़ा, बल्ले पहलवान ,जगदर पहलवान ,पृथ्वीराज डागर ,दादा भाई ,पिंटू यादव ,धर्मेन्द्र यादव , देवेन्दर गिरी,रिंकू यादव,विनोद यादव आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

[hana-flv-player video=”http://www.ncrhalchal.com/wp-content/uploads/2014/03/903GZB-BJP-KI-VOTE-NITI-2-3.flv” width=”400″ height=”280″ description=”” player=”5″ autoload=”true” autoplay=”false” loop=”false” autorewind=”true” /]

Related posts

नीतीश चुनेंगे अगला सीएम

firstopinion

मणिपुर में 10 बजे तक 30 फीसदी वोटिंग, मतदान जारी

firstopinion

IPL के पहले मैच शतकवीर बने रैना

firstopinion