National

दर्शकों को पसंद आ रही है ,’हैदर’

 

haidar
नई दिल्ली, एजेंसी

विशाल भारद्वाज की ‘हैदर’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि इसका श्रेय सकारात्मक प्रतिक्रिया को जाता है। फिल्म ने रिलीज के पहले दो दिनों में ही 13.07 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

शाहिद कपूर, श्रद्धा कपूर, तब्बू और केके मेनन अभिनीत ‘हैदर’ गुरुवार को बड़े बजट की फिल्म ‘बैंग बैंग’ के साथ रिलीज हुई। प्रोडक्शन टीम यूटीवी मोशन पिक्चर्स से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि ‘हैदर’ ने पहले दिन 6.14 करोड़ रुपये और उसके अगले दिन 6.93 करोड़ रुपये कमाए।

सूत्र ने बताया, ”फिल्म ने कमाई के मामले में गुजरात, पंजाब, राजस्थान सहित अधिकांश राज्यों में लंबी छलांग लगाई है।” फिल्म व्यापार विशेषज्ञों का मानना है कि ‘हैदर’ का प्रदर्शन बढिम्या रहा है और यह आगामी दिनों में ज्यादा कमाई करने को तैयार है। पीवीआर पिक्चर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया, ”इसने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है।”

Related posts

राहुल माफ़ी मांगें, नहीं तो करेंगे केस : गडकरी

firstopinion

हाईवेज से ज़्यादा किसानों के लिए करता हूँ काम- नितिन गडकरी

First Opinion News

दिल्ली सचिवालय मीडिया कवरेज पर पाबन्दी

firstopinion