Crime

किशोरी के साथ गैंगरेप कर MMS बनाया

rape-protection

अहमदाबाद, एजेंसी।
अहमदाबादमें एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, उन दरिंदों ने गैंगरेप का एमएमएस भी बनाया और उसे इंटरनेट पर डालने की धमकी दी।

पुलिस के अनुसार वह किशोरी ट्यूशन क्लास जाती थी। वहां वह राहुल विनोद सोलंकी नाम के युवक के संपर्क में आई। राहुल एक दिन उसे बहला-फुसलाकर शहर के केलवी गेस्ट हाउस ले गया, जहां उसके साथ बलात्कार किया। इस दौरान उसने किशोरी की अश्लील क्लीपिंग भी बना ली।

इसके बाद किशोरी ने ट्यूशन जाना बंद कर दिया तो राहुल ने उसके घर जाकर धमकी दी कि वह उस एमएमएस को ऑनलाइन कर देगा।

धमकी से डरी किशोरी उससे मिलने पहुंची तो वहां राहुल के तीन दोस्त भार्गव पटेल, दर्शील और विवेक मौजूद थे। चारों ने किशोरी के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related posts

शक के चलते पति ने की पत्नी कि हत्या

firstopinion

नीतीश कटारा हत्‍याकांड: दोषियों की सजा बरकरार

firstopinion

गिरिराज सिंह के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी

firstopinion