National

अरविंद केजरीवाल पर फिर चला थप्पड़

In-Pics-Kejriwa16292

नई दिल्ली, दयाल शर्मा।
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान एक बार फिर हमले के शिकार हुए हैं। मंगलवार को नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में प्रचार पर निकले केजरीवाल को भीड़ में मौजूद एक कथित ऑटो ड्राइवर ने थप्पड़ जड़ दिया। बदले में ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने उसे पहले घेरकर पीटा और फिर पुलिस को सौंप दिया। उधर, केजरीवाल ने इस हमले के बाद ट्वीट कर कहा, ‘मैं सोच रहा हूं कि मुझ पर लगातार हमले क्यों हो रहे हैं? इसका मास्टमाइंड कौन है? वे क्या चाहते हैं? उनका मकसद क्या है?’

अरविंद केजरीवाल मंगलवार दोपहर राखी बिड़लान के लिए प्रचार करने सुल्तानपुरी गए थे। रोड शो के दौरान थप्पड़ मारने वाले शख्स ने पहले केजरीवाल का माला पहनाया और फिर उसने उन्हें थप्पड़ मार दिया।

Related posts

परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस की संयुक्त मीटिंग, रोड सेफ्टी, ई-चालान आदि विषयों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

First Opinion News

राजेश कैदी नंबर 9342 और नूपुर कैदी नंबर 9343

firstopinion

केजरीवाल से मिलकर रो पड़ा चांटा मारने वाला

firstopinion