ग्रेटर नोएडा, प्रशासन द्वारा कराया गया व्यापक जल छिड़काव

ग्रेटर नोएडा मुख्यमंत्री के आदेश के बाद आज जिलाधिकारी बीएन सिंह के निर्देशन पर अग्निशमन विभाग के अधिकारियों द्वारा व्यापक स्तर पर फायर ब्रिगेड गाड़ियों से सड़क एवं पौधों पर पानी का छिड़काव किया गया। छिड़काव का उद्देश्य वायु प्रदूषण को कम करना था। ग्रेटर नोएडा में अग्निशमन विभाग द्वारा आज परी चौक, कासना, सूरजपुर किसान चौक, तथा अन्य स्थानों पर बड़े स्तर पर कार्यवाही की गयी । फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से सड़कों एवं वृक्षों पर पानी का छिड़काव किया गया गया। जिलाधिकारी ब्रजेश नारायण सिंह ने आज सुबह ही अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को यह दिशा निर्देश दिए थे ।

Related posts

हिंडन एयरबेस से राहत सामग्री लेकर काठमांडू रवाना हुआ C-17 ग्लोबमास्टर

रक्षाबंधन पर योगी सरकार की बड़ी सौगात, बहनों के लिए रोडवेज बस यात्रा की गई मुफ्त।

फेमस होने के लिए कार पर बनाए थे करीब 3400 किस के निशान ,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने काटा चालान।