लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय से सेवारत 29 PCS अधिकारियों को IAS में प्रोन्नति दे दी गई है। UPSC और DPC की मंजूरी के बाद कार्मिक विभाग द्वारा यह आदेश जारी किया गया है।
जानकारी के अनुसार इस लिस्ट मे 2010 बैच के 8 और 2011 बैच के 20 अधिकारी शामिल हैं। प्रमोशन पाने वाले अधिकारीयों मे डॉ. विश्राम, अशोक कुमार कनौजिया, पुष्पराज सिंह, संजय कुमार सिंह, राज कुमार द्विवेदी, राकेश कुमार पटेल, सुशीला, आलोक कुमार (2010 बैच)।
वैभव मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव, योगानंद पांडे, प्रदीप कुमार यादव, अमित कुमार, पूनम निगम, डॉ. नितिन मदान (2011 बैच) शामिल है।
लखनऊ में ADM वित्त एवं राजस्व के पद पर तैनात चल रहे PCS राकेश कुमार सिंह को भी IAS में प्रोन्नति प्राप्त हुई है।