दिल्ली, दो युवकों को अनजान शख्स ने मारी गोली

दिल्ली दिल्ली में गोली लगने की वारदाते आम बात हो चुकी है मंगलवार देर शाम अलीपुर थाना एरिया के अकबरपुर माजरा में दो युवको को गोली मार दी। गोली दोनों युवको के जांघ में लगी है जिन्हें तुरंत नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अलीपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार रोहिणी जिले के अकबरपुर माजरा गाँव में चौबीस साल का रविन्द्र और बीस साल का कृष्ण मंगलवार देर शाम घर से निकले थे,  आरोप है की दोनों अपने एक तीसरे दोस्त के साथ निकले थे जो पास के के दुसरे गाँव से आया था।  अचानक दोनों को गोली लगी और तीसरा साथी फरार हो गया। आरोप है की तीसरे साथी ने गोली मारी और फरार हो गया । गोली दोनों के जांघ में लगी है और तुरंत नरेला के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है और दोनों पैसे से गाडी मैकेनिक है।  अलीपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है पर जिस नाबालिग लडके पर आरोप है वो अभी फरार है।

Related posts

हिंडन एयरबेस से राहत सामग्री लेकर काठमांडू रवाना हुआ C-17 ग्लोबमास्टर

रक्षाबंधन पर योगी सरकार की बड़ी सौगात, बहनों के लिए रोडवेज बस यात्रा की गई मुफ्त।

फेमस होने के लिए कार पर बनाए थे करीब 3400 किस के निशान ,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने काटा चालान।