नोएडा पुलिस ने पकड़ा गुलेल गैंग । चोरी करने के लिये गुलेल मारकर तोड़ते थे गाड़ियों के शीशे

नोएडा नोएडा पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है, जो गुलेल और मिर्ची ईस्प्रे का इस्तेमाल कर गाड़ियों से चोरी किया करता था। पुलिस के अनुसार ये लोग डेरा बनाकर (कुछ लोगों का गुट) चोरी करते थे। बिना ड्राईवर के खड़ी कार के शीशे को गुलेल में साईकिल के छर्रे का इस्तेमाल कर तोड देते थे। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह के अनुसार दो लोगों को गिरफ़्तार किया गया है,जिनसे पूछताछ करने पर पता चला है,कि ये संख्या में एक से ज्यदा होते थे। ये लोग एक विशेष प्रकार के गुलेल का इस्तेमाल करके गाड़ियों का शीशा तोड़ लेपटॉप आदि कीमती समान चुरा लिया करते थे। ये बदमाश चोरी करने के लिये मिर्ची ईस्प्रे का भी इस्तेमाल करते थे। जानकारी के अनुसार ये गैंग आपस में बातचीत करने के लिये एक विशेष भाषा का इस्तेमाल किया करते थे । ये गैंग दिल्ली और उत्तर प्रदेश में सक्रिय है। पुलिस के अनुसार सिर्फ नोएडा और ग्रेटर में दर्ज़न भर मुकदमे दर्ज़ है।गिरफ़्तार किये गये 2 अभियुक्तों के नाम संजय और वीनेश है जबकि 5 अभियुक्त अभी भी फ़रार है। पकड़े गये अभियुक्तों के पास से 4 लेपटॉप एक मोटरसाईकिल, दो तमंचे कारतूस और  एक कार बरामद हुई है ।पुलिस के अनुसार फिलहाल पुलिस पकड़े गये अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है । जल्द ही गैंग के अन्य सदस्यों को भी गिरफ़्तार कार लिया जयेगा ।

Related posts

NEET 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले की होगी CBI जांच।

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी ख़बर, स्मार्ट मीटर पर लगी रोक।

नोएडा में अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कैंप, प्रसिद्ध ब्रिटिश कोच क्लाइव कास्टिलो देंगे ट्रेनिंग।