केदारनाथ मार्ग में हेलीकॉप्टर क्रैश,7 लोगों की मौत 

उत्तराखंड के केदारनाथ मार्ग में गौरीकुंड के पास आज एकदर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें पायलट समेत 7 लोगों की मौत हुई है। हेलीकॉप्टर केदारनाथ से गौरीकुंड जा रहा था तभी अचानक से हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में सभी यात्रियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है की खराब मौसम और धुंध की वजह से हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ। बारिश के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है।

शिनाख्त के लिए किया जाएगा मृतकों का डीएनए टेस्ट 

हादसे में मारे गए यात्रियों का डीएनए टेस्ट किया जाएगा। डीएनए टेस्ट के बाद ही शवों की शिनाख्त कर उन्हें परिजनों को सौपा जाएगा। फिलहाल हेलीकॉप्टर सेवा को स्थगित कर दिया गया है।

हेलीकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग करने की कोशिश में हुआ हादसा

सुबह लगभग 05:17 बजे आर्यन कम्पनी के हेलीकॉप्टर ने 6 श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ से गुप्तकाशी के लिए टेकऑफ किया। लेकिन मौसम खराब होने के कारण उक्त हेलीकॉप्टर की अन्य स्थान पर हार्ड लैंडिंग करने की कोशिश की गई। हार्ड लैंडिंग करने दौरान यह हेलीकॉप्टर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में मारे गए लोगों में राजवीर-पायलट, विक्रम रावत, विनोद, तृष्टि सिंह,राजकुमार,श्रद्धा और एक 10 साल की बच्ची राशि शामिल है।

Related posts

हिंडन एयरबेस से राहत सामग्री लेकर काठमांडू रवाना हुआ C-17 ग्लोबमास्टर

रक्षाबंधन पर योगी सरकार की बड़ी सौगात, बहनों के लिए रोडवेज बस यात्रा की गई मुफ्त।

फेमस होने के लिए कार पर बनाए थे करीब 3400 किस के निशान ,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने काटा चालान।