उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी ख़बर, स्मार्ट मीटर पर लगी रोक।

 

लखनऊ उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत वाली ख़बर है। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने प्रदेश में पुराने बिजली मीटरों को स्मार्ट मीटर से बदलने की प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी है। निगम की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। फिलहाल के लिए ना जबरदस्ती और ना ही उपभोक्ता की रज़ामंदी से स्मार्ट स्मार्ट मीटर लगाया जाएगा।

गौरतलब है कि, उपभोक्ताओं द्वारा लगातार की जा रही शिकायतों और विभिन्न स्तरों पर उठ रहे सवालों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। अब अगले आदेश तक प्रदेश में कहीं भी पुराने मीटरों को हटाकर स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाएंगे।

यूपीपीसीएल के इस फैसले से उन उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, जो स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध कर रहे थे। विभाग की ओर से कहा गया है कि आगे की स्थिति की समीक्षा के बाद ही नई व्यवस्था लागू की जाएगी।

Related posts

हिंडन एयरबेस से राहत सामग्री लेकर काठमांडू रवाना हुआ C-17 ग्लोबमास्टर

रक्षाबंधन पर योगी सरकार की बड़ी सौगात, बहनों के लिए रोडवेज बस यात्रा की गई मुफ्त।

फेमस होने के लिए कार पर बनाए थे करीब 3400 किस के निशान ,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने काटा चालान।