निकाय चुनाव, जिला प्रसाशन ने किया मतदान केंद्रों का निरक्षण

गौतम बुद्ध नगर– राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 की अधिसूचना जारी करने के उपरांत जिला प्रशासन के अधिकारी हरकत में आ गए हैं । प्रसाशन ज़ोर शोर से तैयारियों में जुट गया है। इसी कड़ी में आज दनकौर में मतदानस्थलों का निरीक्षण किया गया । उप जिलाधिकारी सदर अंजनी कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी पुलिस के द्वारा नगर पंचायत दनकौर एवं रबूपुरा में स्थलीय निरीक्षण करते हुए मतदान केंद्रों की व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की गयी । इस मौके पर आदर्श आचार संहिता लागू करने के उद्देश्य से दोनों नगरों में पोस्टर बैनर हटवाए गये ।

Related posts

हिंडन एयरबेस से राहत सामग्री लेकर काठमांडू रवाना हुआ C-17 ग्लोबमास्टर

रक्षाबंधन पर योगी सरकार की बड़ी सौगात, बहनों के लिए रोडवेज बस यात्रा की गई मुफ्त।

फेमस होने के लिए कार पर बनाए थे करीब 3400 किस के निशान ,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने काटा चालान।