GST 2.0 GST काउंसिल की बैठक में 5 बड़े फैसलों पर लगी मुहर।

 

व्यापार को आसान बनाना है,हमारा मकसद:वित्त मंत्री

नई दिल्ली GST 2.0 की शुरुआत ही चुकी है। GST काउंसलिंग की बैठक में कई बड़े और महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण ने कहा कि, हमारा मकसद किसीको डराना नहीं है, बल्कि व्यापार को आसान बनाना है।

GST काउंसिल की बैठक में 5 बड़े फैसलों पर लगी मुहर।

1. रिफंड अब 17 दिन में मिलेगा।

कारोबारियों का फंसा पैसा अब 60 दिन नहीं, सिर्फ 17 दिन में मिलेगा। 10 दिन में आवेदन स्वीकार, 7 दिन में पैसा खाते में। 90% रकम तुरंत जारी होगी।

2. बिना कोर्ट की मंजूरी के गिरफ्तारी पर रोक।

GST अधिकारियों को बिना कोर्ट की मंजूरी के गिरफ्तारी करने की शक्ति खत्म करने का प्रस्ताव पास। धारा 69 खत्म होगी।

3. बड़ी टेक्स चोरी पर होगा मामला दर्ज़ ।

अब 1 करोड़ नहीं, 5 करोड़ से ऊपर की टैक्स चोरी पर ही आपराधिक केस दर्ज होगा। छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत।

4. नहीं रुकेगा इन्कमटैक्स क्रेडिट।

अगर सप्लायर टैक्स जमा नहीं करता तो भी ईमानदार खरीदार का Input Tax Credit नहीं रुकेगा।

5 .रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान।

वित्त मंत्रालय द्वारा फर्जी GST रजिस्ट्रेशन रोकने के लिए बड़े कदम उठाए जाएगे। अब बायोमेट्रिक आधार वेरिफिकेशन पूरे देश में लागू होगा।

Related posts

UP News:तीसरी बार सरकार बनने पर लागू करेंगे UCC: अमित शाह।

UP News:मौसम विभाग द्वारा भरी बारिश,तेज़ हवा और गरज से साथ बिजली गिरने की चेतावनी।

UP News:गुलमोहर ग्रीन्स अवैध निर्माण,हाईकोर्ट ने दिए दो टावर ध्वस्त करने के आदेश।