लखनऊ प्रदेश के पेंशनभोगियों के लिए अच्छी ख़बर है। जानकारी के अनुसार पहले पेंशन के लिए जीवन प्रमाण पत्र ऑफिस जाकर जमा करना होता था। नई व्यवस्था के अनुसार अब जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे अब आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए घर बैठे अपने स्मार्टफोन से डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकेंगे।
इस संबंध में मुख्य सचिव एसपी गोयल ने डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र की सुविधा का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पेंशनभोगी इसका लाभ उठा सकें।
आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन के लिए क्या करे।
फेस ऑथेंटिकेशन के लिए स्मार्टफोन में ‘जीवन प्रमाण’ और ‘आधार फेस आरडी’ ऐप डाउनलोड करना होगा। विशेष रूप से उन पेंशनभोगियों को जागरूक करने पर जोर दिया गया, जो अभी तक मैन्युअल तरीके से जीवन प्रमाणपत्र जमा करते हैं। इसके लिए एक से 30 नवंबर तक विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।