पशुपतिनाथ के दर्शनों को गए थे गाज़ियाबाद निवासी पति-पत्नी होटल में आग लगने के कारण चौथी मंज़िल से कूदाना पड़ा , महिला की मौत।

गाज़ियाबाद से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। काठमांडू के एक होटल में उपद्रवियों द्वारा की गई आगजनी में गाज़ियाबाद के मास्टर कॉलोनी निवासी दंपति हादसे का शिकार हो गए। इसमें पत्नी राजेश गोला की मौत हो गई, जबकि पति रामवीर गोला घायल हैं।

जानकारी के मुताबिक, 58 वर्षीय रामवीर सिंह गोला अपनी पत्नी राजेश गोला के साथ सात सितंबर को काठमांडू भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन के लिए गए थे। दोनों हयात रेजिडेंसी होटल में ठहरे थे। नौ सितंबर की रात सैकड़ों उपद्रवी होटल में घुसे, तोड़फोड़ की, लूटपाट की और फिर होटल में आग लगा दी।

आग की लपटों से घिरे दंपति को जान बचाने के लिए चौथी मंजिल से कूदना पड़ा। जमीन पर गद्दे बिछाए गए थे, लेकिन कूदने के दौरान राजेश गोला का सिर सड़क पर जा लगा और वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज में देरी और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

राजेश गोला के पार्थिव शरीर को शुक्रवार को एंबुलेंस से गाज़ियाबाद लाया जाएगा। बताया जा रहा है कि मूल रूप से बुलंदशहर के रहने वाले रामवीर सिंह गोला शहर के जाने-माने कारोबारी हैं।

Related posts

यूपी में 10 PPS अधिकारी हुए सेवानिवृत, लिस्ट देखे।

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भारी उछाल, 993 रुपये की बढ़ोतरी, 1 मई से लागू नई कीमतें।

यूपी में बड़ी संख्या में आईपीएस अधिकारीयों के तबदले।