राष्ट्रीय मिर्गी दिवस के उपलक्ष मे ब्रेन क्लिनिक ने लगाया फ्री केम्प

ग़ज़ियाबाद गाजियाबाद के प्रताप विहार स्थित ब्रेन क्लिनिक में राष्ट्रीय मिर्गी दिवस के उपलक्ष में फ्री चेकप केम्प लगाया गया जिसमें यशोदा अस्पताल के जाने माने डॉक्टर राकेश कुमार, न्यूरो स्पेसलिस्ट ने मिर्गी के रोगियों का फ्री चेकप किया । ये शिविर सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक चला जिसमे करीब 80 से ज्यादा लोगो ने अपना चेकप कराया ।इस केम्प की मुख्य विशेषता ये रही की फ्री चेकप के साथ साथ रोगियों को दवाई भी फ्री में दी गयी। ब्रेन क्लिनिक में लगाये गए इस केम्प में गाजियाबाद ही नही बल्कि नोयडा, हापुड़, बुलन्दशहर, मेरठ, व दिल्ली से लोग आए और अपना चेकप कराया और ब्रेन क्लिनिक के सौजन्य से लगाये गए मिर्गी फ्री चेकप केम्प को सफल बनाया। इसी बीच पत्रकारों से बातचीत के दौरान डाक्टर राकेश कुमार ने बताया की मिर्गी का दौरा पड़ने पर डरे नही बल्कि सावधानी बरतें, मिर्गी का इलाज़ सम्भव है।
इस केम्प के आयोजन को सफल बनाने में श्री राजवीर सिंह,नरेन्द्र, अमन, दीपक व संजय का विशेष सहयोग रहा।

Related posts

हिंडन एयरबेस से राहत सामग्री लेकर काठमांडू रवाना हुआ C-17 ग्लोबमास्टर

रक्षाबंधन पर योगी सरकार की बड़ी सौगात, बहनों के लिए रोडवेज बस यात्रा की गई मुफ्त।

फेमस होने के लिए कार पर बनाए थे करीब 3400 किस के निशान ,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने काटा चालान।