गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार आज

अहमदाबाद विमान हादसे में दुखद निधन के बाद आज पूर्व सीएम विजय रूपाणी का गुजरात में संस्कार किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे राजकोट में होगा। अंतिम संस्कार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे। पूर्व सीएम का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। अंतिम संस्कार में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ कई बड़े राजनेता और अन्य हस्तियों के शामिल होने की जानकारी आ रही है। रुपाणी बीजेपी के बड़े नेता और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री थे। अहमदाबाद विमान हादसे में उनकी दुखद मृत्यु हो गई थी। हादसे के बाद मृतकों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराया गया डीएनए टेस्ट में कल विजय रुपाणी का डीएनए मैच हो गया था। उसके बाद उनके पार्थिव शरीर को परिजनों को सौंप दिया गया था। आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Related posts

UP News:तीसरी बार सरकार बनने पर लागू करेंगे UCC: अमित शाह।

UP News:मौसम विभाग द्वारा भरी बारिश,तेज़ हवा और गरज से साथ बिजली गिरने की चेतावनी।

UP News:गुलमोहर ग्रीन्स अवैध निर्माण,हाईकोर्ट ने दिए दो टावर ध्वस्त करने के आदेश।