यूपी में बिजली की दरों में हो सकता है, भारी इजाफा यूपीपीसीएल ने नियामक आयोग को भेजी 40 से 45% तक की बढ़ोतरी की सिफारिश

लखनऊ यूपी में बिजली उपभोक्ताओं से संबंधित खबर आ रही है यूपी सरकार बिजली के बिलों को बढ़ाने की तैयारी में लगी हुई है। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने नियामक आयोग को बिजली की दरो में 40 से 45% बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार इस प्रस्ताव को पास करने के मूड में है।अगर ऐसा होगा तो बिजली की कीमत में भारी वृद्धि होगी और जिसका सीधा असर उपभोक्ता की जेब पर पड़ेगा। महंगाई की चोतरफ़ा मार झेल रहे उपभोक्ता पर एक और चोट पड़ने वाली है। बिजली की दरों में भारी बढ़ोतरी हो सकती है। जानकारी के अनुसार अगर यह प्रस्ताब पास हुआ तो ग्रामीण क्षेत्रों में 8 रूपए प्रति यूनिट और शहरी क्षेत्र में 9 रुपए प्रति यूनिट तथा टैक्स और अदर चार्ज लगाकर 12 से 13 रुपए प्रति यूनिट तक बिजली की कीमतों में इजाफा हो सकता है। गर्मी का समय है बिजली की खपत ज्यादा है। ऐसे में बिजली की कीमतों में बढ़ोतरी उपभोक्ता के ऊपर एक गहरी मार है।

Related posts

माफ़ी मांगने पर भी नहीं थमा विवाद, सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ नोएडा में दर्ज़ हुई एफआईआर।

NEET 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले की होगी CBI जांच।

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी ख़बर, स्मार्ट मीटर पर लगी रोक।