दिल्ली में CNG 3.89 रुपये महंगी, आम आदमी की जेब पर बढ़ेगा बोझ, ऑटो-टैक्सी का बढ़ेगा किराया।

नई दिल्ली सीएनजी की कीमतों में फिर एक बार बढ़ोत्तरी हुई है। दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में इज़ाफ़ा हुआ है।

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के अनुसार शनिवार से दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमत में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है।

पश्चिम एशियाई संघर्ष सीएनजी महँगी होने का कारण -आईजील 

कीमतें बढ़ने के बाद दिल्ली में सीएनजी का भाव बढ़कर 86.98 रुपये प्रति किलो हो गया है। कंपनी ने बताया कि सीएनजी के लिए आवश्यक गैस का बड़ा हिस्सा आयातित एलएनजी से पूरा किया जा रहा है, जिसकी कीमतें पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण तेजी से बढ़ी हैं।

दिल्ली और एनसीआर के प्रमुख शहरों में सीएनजी के नए दाम।

नोएडा: ₹95.59 प्रति किलो।

गाजियाबाद: ₹95.59 प्रति किलो।

ग्रेटर नोएडा: ₹95.59 प्रति किलो।

गुरुग्राम: ₹92.01 प्रति किलो।

मेरठ: ₹95.47 प्रति किलो।

दिल्ली: ₹86.98 प्रति किलो।

आम आदमी की जेब पर बढेगा बोझ, ऑटो-रिक्शा का बढ़ेगा किराया।

सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद ऑटो-रिक्शा और टैक्सी संगठनों ने किराया बढ़ाने की मांग तेज कर दी है। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि एक हफ्ते में किराया नहीं बढ़ाया गया तो 9 सितंबर को हड़ताल की जाएगी।

ऑटो रिक्शा एसोसिएशन और दिल्ली प्रदेश टैक्सी यूनियन के महासचिव राजेंद्र सोनी ने कहा, “दिल्ली सरकार को एक हफ्ते के अंदर तत्काल प्रभाव से ऑटो और टैक्सी का किराया बढ़ाना चाहिए।

आज सुबह सीएनजी में 3.89 रुपये की बढ़ोतरी से ऑटो और टैक्सी चालकों पर अचानक आर्थिक बोझ बढ़ गया है। सीएनजी की कीमतों में में अचानक 3.89 रुपये की बढ़ोतरी का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा।परिवहन उद्योग और जरूरी चीजों की कीमतों पर पड़ेगा।

Related posts

हिंडन एयरबेस से राहत सामग्री लेकर काठमांडू रवाना हुआ C-17 ग्लोबमास्टर

रक्षाबंधन पर योगी सरकार की बड़ी सौगात, बहनों के लिए रोडवेज बस यात्रा की गई मुफ्त।

फेमस होने के लिए कार पर बनाए थे करीब 3400 किस के निशान ,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने काटा चालान।