आज गाज़ियाबाद आएगे सीएम योगी, सीईएल के डाटा सेंटर का करेंगे लोकार्पण, विकास कार्यों का करंगे निरिक्षण

गाजियाबाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाज़ियाबाद के दौरे पर रहेंगे। वह यहां साहिबाबाद साइट फोर औद्योगिक क्षेत्र स्थित सेंट्रल इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड के स्थापना दिवस पर डाटा संग्रह सेंटर का लोकार्पण करने आ रहे हैं। वह सुबह करीब साढ़े 11 बजे यहां पहुंचेंगे। इसके बाद वह इंदिरापुरम स्थित कैलास मानसरोवर भवन में जनप्रतिनिधियों और आला अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और जिले में चल रही विकास की परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे।

डाटा सेंटर बैंक के लॉकर की तरह करेगा काम।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीईएल के स्थापना दिवस में सुबह करीब 11:30 बजे शिरकत करेंगे। इस दौरान वह यहां कंपनी द्वारा तैयार किए गए डाटा सेंटर का अनावरण करेंगे। सीईएल प्रवक्ता कृष्णवीर ने बताया कि यह खास किस्म का डाटा सेंटर है जो एक तरह से बैंक के लॉकर की तरह काम करेगा। इस डाटा सेंटर का लाभ औद्योगिक क्षेत्र के अन्य फैक्टरी संचालक भी ले सकेंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन पर सुरक्षा के कड़े इंज़ाम।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सीईएल कंपनी के आसपास कड़कड़ मॉडल और झंडापुर में पुलिस फोर्स बढ़ा दी गई है। बुधवार से ही क्षेत्र में पुलिस गश्त करती रही। डीसीपी ट्रांस हिंडन ने बताया कि क्षेत्र में प्रत्येक बाहरी लोगों पर निगरानी रखी जा रही है। गत दो दिनों में सभी किरायदारों का भी सत्यापन किया गया है। सीएम की सुरक्षा में 600 पुलिसकर्मी कार्यक्रम स्थल से लेकर सीएम के रूट तक तैनात रहेंगे। खाकी वर्दी के साथ ही सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी हर कदम पर मौजूद रहेंगे।

Related posts

हिंडन एयरबेस से राहत सामग्री लेकर काठमांडू रवाना हुआ C-17 ग्लोबमास्टर

रक्षाबंधन पर योगी सरकार की बड़ी सौगात, बहनों के लिए रोडवेज बस यात्रा की गई मुफ्त।

फेमस होने के लिए कार पर बनाए थे करीब 3400 किस के निशान ,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने काटा चालान।