हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड, मुठभेड़ में दो आरोपी ढेर।

शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर।

शामली पुलिस और शूटरो के बीच ताबड़तोड़ मुठभेड़ हुई।
मुठभेड़ के दौरान दोनो आरोपी शूटर मारे गए है। इन दोनो पर बालियान मर्डर केस मे आरोपी थी। बताया जा रहा है कि, मारे गए दोनों आरोपी शूटर थे और इन पर हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या में शामिल होने के आरोप थे।

शामली एसपी के अनुसार शामली जिले के कैराना हाईवे के पास आरोपियों के साथ मुठभेड़ हुई। पुलिस द्वारा रोकने पर जंगल की तरफ भागने लगे। पुलिस द्वारा पीछा करने पर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार मृतकों ने पुलिस पर कई राउंड फायरिंग की जिसमें कई पुलिस वाले घायल हुए है। जवाबी कार्रवाई में इन दोनों को गोली लगी। अंकाउंटर में मारे गए मृतक आरोपी शूटरो के नाम मोहित और सुमित बताए गए है। दोनों आरोपियों पर बालियान मर्डर का आरोप था। इन दोनी आरोपियों पर 50-50 हज़ार रूपये का ईनाम भी था। पुलिस के अनुसार हत्या में शामिल ग्रुप के और अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

इस मुठभेड़ के दौरान आरोपियों की गोली लगने से पुलिसकर्मी के भी घायल हुए है। घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दोनों आरोपियों को डॉकटर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया । बालियान मर्डर केस देश में चर्चा का विषय बना हुआ था, कानून और व्यवस्था पर सवाल उठाया जा रहा था।

Related posts

वकीलों के लिए CM योगी का तोहफा, लिए गए तीन बड़े फैसले।

5 दिनों तक चली 74वीं यूपी पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर (वॉलीबॉल एवं सेपक टकरा) (पुरुष,महिला) प्रतियोगिता-2026 का हुआ समापन।

BRICS SUMMIT को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी, नोएडा से दिल्ली जाने वाले ध्यान दें।