AAP में मचा धमासान, केजरीवाल को हटाने की उठी मांग


नई दिल्ली, दयाल शर्मा।
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी (आप) के कई कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल को संयोजक पद से हटाने की मांग कर रहे हैं। इन कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल की जगह कुमार विश्वास को संयोजक बनाने की मांग की है।

सूत्रों के अनुसार आज (रविवार) इस मुद्दे को लेकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक होने वाली है। ऐसा माना जा रहा है कि यह बैठक जंतर-मंतर में होगी। आप कार्यकर्ता मांग कर रहे हैं कि संयोजक के पद पर अरविंद केजारीवाल की जगह कुमार विश्‍वास को बैठाया जाये।

बैठक में इस पर प्रस्ताव पारित किया जा सकता है और आम आदमी पार्टी के संयोजक पद को लेकर फैसला भी लिया जा सकता है। विश्वास उत्तर प्रदेश के अमेठी से चुनाव लड़ रहे हैं। खबर यह भी है कि विश्‍वास और केजरीवाल में कुछ बातों को लेकर खटास भी है।

खबरों के मुताबिक विश्वास अरविंद केजरीवाल से नाराज बताए जा रहे हैं। केजरीवाल अभी तक कुमार विश्वास के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए अमेठी नहीं गये हैं, जबकि लोकसभा चुनाव के लिए मतदान में कुछ ही दिन बाकी बचे हैं।

Related posts

NEET 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले की होगी CBI जांच।

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी ख़बर, स्मार्ट मीटर पर लगी रोक।

नोएडा में अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कैंप, प्रसिद्ध ब्रिटिश कोच क्लाइव कास्टिलो देंगे ट्रेनिंग।