अमरनाथ बेस कैंप के पास बादल फटा तीन की मौत

जम्मू-कश्मीर, जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ बेस कैंप के पास बादल फटने से तीन की मौतश्रीनगर: अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर में लगे बालाटाल कैंप में बादल फटने और इसके कारण अचानक आई बाढ़ की वजह से दो बच्चों की और एक तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए हैं।

मरनेवाले दोनों बच्चे वहां काम करनेवाले मज़दूरों के बच्चे थे। हालांकि बाकि सभी तीर्थयात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। क़रीब 780 लोगों को वहां से निकालकर सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया है।

बालटाल कैंप के कई टेंट और दुकानें बाढ़ में बह गए। श्रीनगर-लद्दाख हाइवे को कई जगहों पर नुक़सान पहुंचा है। फ़िलहाल हाइवे को बंद कर दिया गया है। अमरनाथ यात्रा को भी फ़िलहाल रोक दिया गया है। पूंछ में भी बादल फटने की खबर है और यहां सड़कें टूट गई हैं।

Related posts

NEET 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले की होगी CBI जांच।

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी ख़बर, स्मार्ट मीटर पर लगी रोक।

नोएडा में अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कैंप, प्रसिद्ध ब्रिटिश कोच क्लाइव कास्टिलो देंगे ट्रेनिंग।