18 साल में कत्ल करके घर से भागे थे मोदी:बेनी

लखनऊ। कांग्रेस नेता बेनी प्रसाद वर्मा फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने नरेंद्र मोदी को कातिल बताया है। कहा है कि मोदी 18 साल की आयु में कत्ल करके घर से भागे थे। उनके खिलाफ अपराधों की लंबी फेहरिस्त है।
बेनी ने कहा कि गुजरात के थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज थे। जब वे मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने सारे मामले खत्म करवा दिए। इसी की परिणति 2002 के दंगे में देखने को मिली। उन्होंने खुलेआम कत्लेआम करवाया। उसके बाद 2006 तक फर्जी एनकाउंटर होते रहे।
अपने आवास पर आईपीएन से बातचीत में बेनी यहीं नहीं रुके। उन्होंने अमित शाह को निशाने पर लिया और बताया कि गूगल पर सर्च करने पर उन्हें चार पन्ने की लंबी आपराधिक लिस्ट मिली है। उन्हें बीजेपी ने यूपी का प्रभारी बना दिया है। इस चुनाव में बीजेपी की कवायद साफ नजर आ रही है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी किसी भी तरह सत्ता में इसलिए आना चाहती है जिससे लालकृष्ण अडवाणी को बाबरी मस्जिद तोड़वाने पर लगा आरोप हट जाए तो वहीं मोदी गोधरा मामले में बच जाएं। बेनी प्रसाद वर्मा की माने तो गोधरा मामले में कोर्ट से मोदी को अभी भी क्लीन चिट नहीं मिली है।

Related posts

UP News:सड़क हादसा में कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी के काफिले की कई गाड़ियां आसपस में टकराई,मामले की जाँच के लिए SIT गठित।

UP News:साइकिल वितरण समारोह निरस्त होने पर BJP विधायक का सपा पर तंज।

नकली सोना दिखाकर करते थे ठगी, महिला समेत 3 अभियुक्त गिरफ्तार।